anita tanviझारखंड अब वह प्रदेश नहीं रहा, जो सिर्फ भारत के नकशे का एक छोटा-सा पिछड़ा राज्य है. अब तो इसकी पहचान भी राष्ट्रिय - अंतरराष्ट्रीऐ फलक पर यहां के युवाओं के माध्यम से होने लगी है. इन होनहार युवाओं के चेहरे पर उम्मीदों और संभावनाओं के भाव साफ झलकते हैं।
हर्षिका सिंह : रांची की हर्षिका का सेलेकशन इकोनॉमिक स्टडीज के मकका कहे जानेवाले लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिकस में हुआ है. झारखंड की हर्षिका एकमात्र लड़की हैं जिनका चयन विश्व प्रतिष्टित इकोनॉमिकस स्कूल में हुआ ।
सोनल लिंडा : सेंट जेवियर कॉलेज में बीसीए की छात्रा रही सोनल लिंडा ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली छात्रा है जिसने यह मुकाम हासिल किया।
राजकुमार गुप्ता (फिल्म डायरेकटर, हजारीबाग) : चर्चित फिल्म आमिर के युवा निर्देशक राजकुमार गुप्ता झारखंड के हजारीबाग के रहनेवाले हैं. डायरेकटर और स्क्रीप्ट राइटर राजकुमार इससे पहले अनुराग कश्यप के साथ एसोसियेटेड डारेकटर के तौर पर काम कर चुके हैं।
विवेक अस्थाना : “वैली आफ फ्लावर‘ फिल्म में म्यूजिक कंपोजिंग के लिए रांची के विवेक अस्थाना लॉस एंजिल्स के इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किये जा चुके हैं।
प्रेरणा सिद्धार्थ : चैनल वी का म्यूजिक कॉन्टैकट जीतनेवाली प्रेरणा अब एंटरपे्रन्योरशिप की तरफ कदम बढ़ा चुकी हैं।
सिद्धार्थ प्रसाद : खूंटी के सिद्धार्थ प्रसाद दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक महाप्रयोग से जुड़े रहे।
अनीरबन बोस : रांची से ताल्लुक रखनेवाले अनीरबन बोस की किताब “बॉम्बे रेन्स बॉम्बे गल्र्स‘ पूरे देश में सराही गयी।
तुहिन शर्मा : जमशेदपुर के तुहिन शर्मा की दूसरी किताब “22 यार्ड‘ भी चर्चित रही. दोनों पुस्तकें बेस्टसेलर रहीं ।
इम्तियाज अली : जब वी मेट का शुरुर युवाओं पर इस साल सिर चढ़ कर बोला. इस फिल्म के बाद जमशेदपुर के इम्तियाज चर्चित डायरेकटर की लिस्ट में आ खड़े हुए।
विनय पाठक: धनबाद के फिल्म एकटर, टेलीविजन प्रेजेंटर और प्रोडयूशर विनय पाठक “भेजा फ्राइ‘, “खोसला का घोंसला‘ जॉनी गद्दार , आजा चन ले, खोया-खोया चांद और रब ने बना दी जोड़ी जैसी फिल्मों में अपने काम से काफी मशहूर हुए ।
प्रियंका : अमेरिका के हार्टफोड अस्पताल में पदस्थापित रांची की डॉ प्रियंका कंठ को अमेरिकी सरकार द्वारा बढ़िया कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सुश्री कंठ गेस्टोइंटोलॉजी विशेषज्ञ हैं।
शिल्पा राव : जमशेदपुर की पाश्र्व गायिका शिल्पा राव के द्वारा गाया गीत एक लौ इस तरह बुझी मेरे मौला... आतंकी घटना के बाद खूब चर्चित हुआ। शिल्पा आमीर, बचना ए हसीनों, द ट्रेन जैसी फिल्मों में भी गा चुकी हैं।
सुप्रिया : 2008 में झालीवुड की नंबर वन अभिनेत्री बन चुकी सुप्रिया, जीटीवी के लोकप्रिय धारावाहिक श्री में दमदार भूमिका में नजर आयीं. मार्च में सुप्रिया एक और धारावाहिक पिया बसंती रे में भी नजर आयेंगी।
दीपक tirki : साधारण्ा परिवार से ताल्लुक रखनेवाला दीपक नाइन एकस के “चक दे bachhe ‘ का विजेता बना. उसकी इच्छा गायन के ही क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने की है.
राजदीप चटर्जी : सोनी इंटरटेनमेंट में प्रसारित होनेवाले इंडिया के बड़े टैलेंट शो इंडियन आइडल चार में जमशेदपुर के राजदीप चटर्जी भी अपने सुरों के जादू से सबका मन मोह रहे हैं।
युवा उद्यमी :
आनंद प्रकाश(डालगंज) : एंटरप्रेन्योर आनंद प्रकाश ब्रिटिश काउंसिल यंग इंडियन अवार्ड के रनरअप रहे हैं. इनके ग्रीटिंग्स और heand mead product अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन में बिग हिट हैं.
विनीत: रांची के विनीत को 26 नवंबर को करमवीर पुरस्कार दिया गया। विनीत की नान प्रॉफिटेबल कंपनी नेशनल हैकिंग ग्रुप ने लोगों को आइटी क्षेत्र में होनेवाले क्राइम से अवगत कराया और जागरूकता भी फैलायी।
मेरी तिग्गा : मुर्गी पालन को ही अपना व्यवसाय बनानेवाली, तोरपा की मेरी तिग्गा कोसिटी फाउंडेशन की तरफ से वर्ष 2007-08 का द्वितीय sarvsresth लघु उद्यमी का पुरस्कार दिया गया.

आपका हिन्दी चिट्ठाकारी में हार्दिक स्वागत है. नियमित लेखन के लिए शुभकामनाऐं.
ReplyDeleteझारखण्ड से एक और ब्लॉग देख अच्छा लगा. झारखण्ड सहित अपनी विरासत को सहेजने का प्रयास मैं भी कर रहा हूँ. स्वागत.
ReplyDeletejharkhand ke honharon ko salam. narayan narayan
ReplyDeleteआपका प्रयास बहुत अच्छा है। यदि इन लोगों के परिचय के साथ साथ उनका फोटो भी दिया जाता तो लोगों को देखने का मौका मिलता कि झारखंड न केवल खनिज संसाधनों के मामले में रत्नगर्भा है बल्कि प्रतिभा रूपी रत्न भी यहां बड़ी संख्या में मौजूद है।
ReplyDelete