Thursday, February 12, 2009

बालभवन का निर्माण करवाऊंगी : पूजा चटर्जी


इंडियन आइडल फाईव में अपनी जगह बंनाने वाली झारखण्ड के धनबाद की पूजा चटर्जी प्रोग्राम में शिरकत करने रांची आई हुई थी यहीं उनसे अनीता तन्वी ने विस्तार से बात की पेश है बातचीत के कुछ खास अंश।
जब बच्चों को सड़क पर लाचारगी की हालत में देखती हूं, तो अंदर से एक आवाज आती है कि मैं भी इनके लिए कुछ करूं। यह कहना है पूजा चटर्जी का. वही पूजा चटर्जी, जिन्होंने सोनी टीवी के रियालिटी शो, इंडियन आइडल में टॉप फाइव में अपनी जगह बना कर झारखंड का नाम रौशन किया. जल्द ही वह झारखंड में ट्राइबल बच्चों के लिए बाल भवन का निर्माणा करवायेंगी. यह पूछे जाने पर कि इसकी प्रेरणा कहां से मिली, पूजा कहती हैं कि दिल्ली के बाल भवन में वे बच्चों के साथ कुछ पल बिताने गयीं थीं. वहां किसी ने कहा कि आप झारखंड में ऐसे बाल भवन के निर्माणा पर विचार क्यों नहीं करतीं. प्रस्ताव अच्छा लगा और उसी वक्त से बाल भवन के निर्माणा कि बात मेरे जहन में है. झारखंड के लोगों के लिए कुछ करने का मन बनानेवाली यह संगीत बाला नागपुरी फोक से अंजान है. उसका कहना है, कि कभी ऐसा मौका नहीं मिला कि मैं यहां के फोक म्यूजिक गाऊं। शायद यही वजह है कि मुझे एक भी नागपुरी गाना याद नहीं हैं. लेकिन आगे जब भी मौका मिलेगा, मैं झारखंडी लोकगीत जरूर पेश करूंगी. इन दिनों टीवी पर बढ़ रहे बच्चों के रियलिटीज शो से वह बिल्कुल भी इत्तफाक नहीं रखतीं. उसका मानना है कि इससे बच्चों का ध्यान लोकप्रियता और पैसे की तरफ बढ़ता है. यही वजह है कि बाल कलाकार अपनी खास पहचान बनाने से चूक जाते हैं. प्रतिस्पद्र्धा की इस दौड़ में हर वक्त खुद को सबसे आगे रखने की जद्दोजहद उनका बचपन चुरा लेती है. अगर उम्र के हिसाब से कोई भी काम किया जाये, तभी उसे सही मुकाम मिलता है. खैर जो भी हो धनबाद की पूजा चटर्जी झारखंड के बच्चों के लिए कुछ करना चाहती हैं यह बहुत अहम है. देखना यह है कि कब इनका यह सपना हकीकत की जमीन पर उतरता है.

No comments:

Post a Comment