
नाई तो हाथ में कैची रख कर बाल काटते हैं लेकिन एक युवक ऐसा भी है जो मुंह में कैची रख कर बाल काटता है. ये हैं आजमगढ़ के अंसार शेख जिन्हें लोग मास्टर भाई कह कर पुकारते हैं. वैसे तो इनका पेशा ही है बाल काटना लेकिन ये दूर-दूर तक लोगों के बीच अपने अनोखे हुनर की वजह से चर्चित हैं. ये अपने मुंह में कैची रख कर ही लोगों के बाल काटते हैं और ये किसी एक स्टाइल में नहीं बल्कि किसी भी स्टाइल में बाल काट सकते हैं. अंसार यह काम पिछले एक साल से कर रहे हैं. इनके हुनर से लोग आश्चर्यचकित तो थे लेकिन शुरू-शुरू में इनसे बाल कटवाने से डरते थे और अब इनकी प्रसिद्धी का आलम यह है कि इस हुनर के बारे में ही सुन कर लोग इनसे बाल कटवाने आते हैं। अंसार मुंह में कैची रख कर 24 घंटे में 150 लोगों के बाल काटने का रिकार्ड बना रहे हैं. ताकि इनका नाम लिम्का बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज हो सके। सो बेस्ट आफ लक अंसार। अनीता तन्वी

No comments:
Post a Comment