Wednesday, April 22, 2009

मिशन ः अगर आप वोट नहीं कर रहे हैं तो आप सो रहे हो


मतदान एक सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास करा रहा है यह पांचवा मोराचा

राजनितिक दावं पेंच नहीं युवाओं की भागीदारी है अहम मुद्दा

इस बार लोक्षभा चुनाव में यूपीए व राजग गंठबंधन के alawa कई मोरचे अपना चुनावी जलवा बिखरने को तैयार हैं। कुरसी,उम्मीदवार व वोटों की खींचातानी lagatar जारी है. जनता को तरह-तरह के लुभावने भावने वायदों से रिझाया जा रहा है. ऐसे में इस बार ऐसी भी कई पार्टियां चुनाव लारने की तैयारी मे हैं जिनकी पारिवारिक pristbhumi तो किसी राजनीतिक घराने से नहीं, पर इनके चुनावी मुद्दे व चुनावी नज़रिया आम लोगो को भावनात्मक रूप से जोड़ने में कामयाब हो रहे हैं. ये पार्टियां व संगठन लोगो को जागरूक कर राजनीति जानकारियां तो पहुंचा ही रही हैं, साथ ही ऐसे लोगो के भ्रम को भी दूर कर रही हैं जो राजनीति से नफरत करते हैं या राजनीति में आना ही नहीं चाहते. युवा व महिलाये इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं. कह सकते हैं कि ऐसे उम्मीदवारों व जागरूक logo का समुदाय मिलकर कर एक अलग अभियान पर है, जिसमें हम पांचवे मोरचे का नाम दे सकते हैं. राजनीतिक दावं पेंच से कोसों दूर ये उम्मीदवार व पार्टियां एक अलग नजरिया व सोच रखते हैं। ऐसे ही कुछ पार्टियां, संगठन व राजनीति में आने के उनके उद्देश्य पर एक नज़र

स्वाति रामानाथन : जनाग्रह व जागो रे( वन बिल्लियन वोट्स इंडिया ) : युवाओं को वोट देने के लिए जागरूक करने में जागो रे कैम्पेन ने अहम भूमिका निभायी. पिछले कई महीनों से आप टीवी पर टाटा टी द्वारा प्रायोजित विज्ञापन जागते रहो देख रहे हैं, जिसमें कॉलेज के युवाओं को एक युवा ही यह समझाता है कि अगर आप वोट नहीं कर रहे हो तो आप सो रहे हो. यह पूछने पर कि हम किसे वोट दें. वह उन्हें जागो रे डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह देता है. वोटिंग करने के लिए इस कैम्पेन की शुरुआत स्वाति रमानाथन ने किया. अपने एनजीओ जनाग्रह के माध्यम से वह कई दिनों से आम लोगो की समस्याओं पर काम कर रही हैं. अभी कुछ ही दिनों पहले जागो रे का कंसेप्ट आया और वोटिंग को ध्यान में रखते हुए युवाओं को जागरूक करने का मौका मिला . जागो रे मिशन तभी पूरा होगा जब पूरा भारत यानी वन बिलियन व्यक्ति वोट देंगे।

निधि प्रभा तिवारी : डेमोक्रेसी कनेक्ट (वक्र्स वित इंडिया पॉलिटिकल लीडर्स ) : डेमोक्रेसी कनेक्ट के माध्यम युवा निधि प्रभा तिवारी ने युवा नेताओं को लोगों से आमने सामने किया. डेमोक्रेसी कनेक्ट एक ऐसा स्थान हैं, जहां राजनीति और नेताओं के साथ आमने-सामने हुई चर्चाओं और उनके साथ किये गये शैक्षणिक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के अनुभवों को लोगों तक पहुंचाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को प्रजातंत्र के अनछुए pahlooओं व प्रेरणादायक पहलूँ पर विस्तार से बातचीत करनी है. साथ ही डेमोक्रेसी को जीवित रखने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने के लिए जागरूक किया जाता है. भारत पुर्ननिर्माण दल ( अराइज एंड अवेक) : भारत पुर्ननिर्माण दल का गठन आइआइटी के युवा छात्रों द्वारा किया गया था.इस dal का मुख्य उद्देश्य भारतवर्ष को शक्तिशाल्ली रास्त्र ­ के रूप में स्थापित करना है और साथ ही इस देश को युवा सोच व ऐसे नेता की खोज जो देश को विश्व में स्थान dila पाये. ग्रामीण इलाके व जमीनी स्तर पर आम लोगों के बीच काम करने के बाद दल ने महसूस किया कि समस्या की असली जड़ संसाधन की कमी नहीं, बल्कि संसाधन का मिस मैनेजमेंट हैं. इसे सुधारने व युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से ही दल की शुरुआत की गयी. वर्ष 2007 बने इस दल इस बार लोक्षभा में अपना उम्मीदवार खड़ा करने का सोच रखा है, ताकि इस देश को युवा व समझदार नेता मिल सके।

प्रोफेशन पार्टी आफ इंडिया (नीड टू चेंज) : पुणे में स्थापित प्रोफेशनल पार्टी आफ इंडिया का गठन पुणे में एक जैसी सोच रखनेवाले कुछ प्रोफेशनल युवाओं ने मिल कर बनायी थी. इस पार्टी के गठन के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य भारतीय के प्रत्येक नागरिक की सोच में बदलाव व उनकी गुणवत्ता का विकास करना है.नीड टू चेंज नारे के साथ इस पार्टी ने मुंबई के लोगो को भी जोड़ा. जुलाई 2008 में इस पार्टी ने चुनाव आयोग में पंजीकरण कराया और इस वर्ष होनेवाले lokकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ी कर रही है. पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, कृषि व कई मुद्दों को शामिल किया है.

No comments:

Post a Comment